Thursday, November 5, 2026

रांची : देर रात एसएसपी के निरीक्षण में अरगोड़ा थाना का गेट मिला बंद, हिंदपीढ़ी थाना प्रभारी को शो कॉज

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 16 जुलाई से दस दिनों के रथ यात्रा महोत्सव का आयोजन होना है. इस दौरान शहर में बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति व अपराध पर नकेल कसे रहने को लेकर पुलिस की मुस्तैदी को परखने के लिए रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने मंगलवार देर रात शहरी इलाकों का निरीक्षण किया. एसएसपी के निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी पारस राणा भी साथ में मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: पाकुड़ में आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर पुलिस की छापेमारी, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद

गायब मिले थानेदार, मिला शोकॉज

निरीक्षण के दौरान जब एसएसपी हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे तो वहां पर न थाना प्रभारी मौजूद थे और ना ही थाना के ओडी प्रभारी, इससे नाराज एसएसपी ने इन दोनों पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया. इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे, जहां थाना का गेट बंद मिला. इसे लेकर एसएसपी ने थाना प्रभारी को सख़्त हिदायत देते हुए थाना का गेट 24 घंटा खुला रखने का निर्देश दिया, ताकि लोगों को थाना आने व शिकायत दर्ज कराने में कोई असुविधा न हो.

कई पेट्रोलिंग पॉइंट्स का जायजा

मंगलवार देर रात लगभग एक बजे औचक निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कई पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर पुलिस की सक्रियता का भी जायजा लिया. उन्होंने शहर के मुख्य इलाकों बिरसा चौक, हिनू चौक, डोरंडा, महात्मा गांधी मार्ग, कर्बला चौक, एकरा मस्जिद समेत कई अन्य संवेदनशील इलाकों के साथ साथ हरमू बायपास रोड, किशोरगंज, अरगोड़ा चौक का निरीक्षण किया.

सघन चेकिंग के निर्देश

एसएसपी ने नाकेबंदी और चेकपोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों की ओर से हो रहे वाहनों की चेकिंग और पुलिस बलों की तैनाती के बारे में विस्तृत जानकारी ली. इस दौरान एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों को सख्त लहजे में कई दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. अपराध नियंत्रण में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई नहीं बरतें. रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी जरूर हो. उन्होंने पीसीआर और मोटरसाइकिल दस्ता (टाइगर मोबाइल) को लगातार गश्त करते रहने के भी निर्देश दिए.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर