Wednesday, October 28, 2026

रांची से जयपुर जाना अब होगा आसान, 4 नवंबर से शुरू होगी नई साप्ताहिक ट्रेन

रांची: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए सांतरागाछी से जयपुर के खातीपुरा के बीच नयी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक, ट्रेन नंबर 18061 का नियमित परिचालन 4 नवंबर से प्रत्येक बुधवार को सांतरागाछी से होगा।

ट्रेन सांतरागाछी से दोपहर 02:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन यानी गुरुवार को रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। वाराणसी में ट्रेन नंबर 18062 खातीपुरा से 6 नवंबर से हर शुक्रवार को चलेगी। फिर यही ट्रेन सुबह 9:15 बजे खातीपुरा से रवाना होकर अगले दिन शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।

इसे भी पढ़े: धनबाद : मेयर संजीव सिंह ने छठ घाटों की सफाई, रास्तों के गड्ढे भरने और बिजली आपूर्ति ठीक करने का दिया निर्देश

रांची के अलावा कई स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन 

यह साप्ताहिक ट्रेन रांची के झारखंड और अन्य राज्यों के कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। बता दें, कि ट्रेन खड़गपुर, टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, टोरी, लातेहार, बरवाडीह, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा जंक्शन, खेड़ली, मंडावर महुवा रोड, बांदीकुई और दौसा स्टेशन पर रुकेगी। इससे रांची और आसपास के यात्रियों के लिए राजस्थान की ओर आने जाने में एक और रेल विकल्प शामिल हो गया है।

ट्रेन में होंगे कुल 22 कोच

इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक First AC, दो Second AC, चार Third AC, दो Third AC Economy, एक Pantry Car, छह  Second Sleeper, चार  General Class, एक Power Car और एक Guard Coach शामिल है। इस नई ट्रेन सेवा शुरू होने से रांची, टाटानगर, पुरुलिया और उसके पास रहने वाले लोगों के लिए राजस्थान जाना अब और भी आसान हो जाएगा। उन्हें यात्रा करने के लिए एक नया और सीधा विकल्प मिल जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर