CAT 2026 : IIM यानी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इंदौर की ओर से CAT 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड 4 नवंबर 2026 को जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। CAT परीक्षा के जरिए देश के विभिन्न मैनेजमेंट संस्थानों में MBA और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन मिलता है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: Vaishnavi Sharma: भारतीय क्रिकेट में रचा इतिहास, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में हासिल किया बड़ा मुकाम
IIM CAT: 29 नवंबर से शुरू होगी परीक्षा
CAT 2026 की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 को शुरू हुई थी और 22 सितंबर 2026 को समाप्त हो गई थी। अब परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
IIM CAT: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले CAT की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर दिए गए Registered Candidate Login लिंक पर क्लिक करना होगा। अब अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर CAT 2026 Admit Card Download का विकल्प दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और PDF फाइल को सेव कर लें। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियों को अच्छी तरह जांच लें।
IIM CAT: तीन अलग अलग स्लॉट में परीक्षा
CAT 2026 की परीक्षा तीन अलग-अलग स्लॉट में आयोजित की जाएगी। पहले स्लॉट की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक होगी। दूसरे स्लॉट की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। वहीं, तीसरे स्लॉट की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा स्लॉट के अनुसार केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को पढ़ना जरूरी है।

