Thursday, October 29, 2026

धनबाद : मेयर संजीव सिंह ने छठ घाटों की सफाई, रास्तों के गड्ढे भरने और बिजली आपूर्ति ठीक करने का दिया निर्देश

धनबाद: आगामी छठ महापर्व को लेकर धनबाद नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में मेयर संजीव सिंह ने निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर छठ घाटों की सफाई, रास्तों की मरम्मत और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी, 1000 होगा बेड

बैठक में मेयर ने स्पष्ट कहा कि छठ घाटों तक जाने वाले रास्तों पर बने गड्ढों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही तालाबों और छठ घाटों की सफाई, आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता तथा घाटों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था समय रहते पूरी करने को कहा।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण पर्व है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ घाट, सुरक्षित वातावरण और सुगम आवागमन उपलब्ध कराना नगर निगम की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने और सभी जरूरी कार्य समय पर पूरा करने को कहा गया, ताकि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर