Thursday, November 5, 2026

रांची : फूड प्वॉइजनिंग से एक ही परिवार के 5 लोग बीमार, 3 बच्चे आईसीयू में भर्ती

न्यूज डेस्क: रांची के मांडर प्रखंड के बीसाहाखटंगा गांव में बुधवार को फूड प्वॉइजनिंग के कारण एक ही परिवार के 5 लोग बीमार हो गए. स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों की हालत गंभीर बताई है. यह घटना बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे की है.

फ्रिज में रखे खाने से बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, शबनम खातून ने एक दिन पहले अपने मायके से खीरसा दूध लाकर फ्रिज में रखा था. बुधवार को उसी दूध से उन्होंने खाद्य पदार्थ बनाया और परिवार के सभी सदस्यों ने उसे खाया. खाने के कुछ देर बाद ही सबकी तबीयत खराब होने लगी और सभी लोग उल्टी करने लगे. जिसके बाद आसपास के लोगों ने बिना देर किए उन्हें मांडर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़े: पलामू में हत्या के आरोपी को मिली उम्रकैद की सज़ा, 50 हजार रूपए का भी लगा जुर्माना

आईसीयू में 3 बच्चे भर्ती 

बीमार लोगों में 28 वर्षीय शाहीन परवीन, 25 वर्षीय शबनम खातून, 6 वर्षीय आफिया परवीन, 5 वर्षीय आरिस अंसारी और 3 वर्षीय अलीजा परवीन शामिल है, वहीं इनमें से 3 बच्चों का गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है. घटना को लेकर डॉक्टरों ने कहा की मामला फूड प्वॉइजनिंग का लग रहा है.

फूड पॉइजनिंग से ऐसे बचें 

गर्मी में विशेष रुप से इस बात का ध्यान रखे कि खाना एक दिन पहले का ना हो और अगर खाना कुछ देर के बाद भी खराब हो जाए तो उसका सेवन करने से बचें. वहीं फूड पॉइजनिंग से बचने के लिए ताज़ा खाना घर पर बनाकर खाएं, बाहर के कटे फल, जूस और भोजन खाने से बचे.

घर का खाना 2 घंटे के भीतर फ्रिज में रख दें. खाना हमेशा हाथ धोकर खाना बनाएं, पानी उबालकर पिएं, और कच्चे मांस को सब्जियों से अलग रखें. इसके साथ ही बासी खाना और खुले में बिकने वाले चीजों का सेवन न करें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर