Thursday, October 29, 2026

रांची : सोनाहातु में हाइवा की चपेट में आए दंपती, पत्नी की मौके पर तो घायल पति ने बाद में तोड़ा दम

रांची : सोनाहातु थाना क्षेत्र के बारेंदा टोला देवानसारणा में रविवार को भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल रमेश महतो ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर में अफगानी नागरिकों के मिलने के बाद अब गढ़वा में मिले ईरानी नागरिक, मामले की जांच शुरू

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने सिल्ली-रांगामाटी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। दोनों शव सड़क पर ही पड़े हैं, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। ग्रामीण मुआवजे और सड़क सुरक्षा को लेकर अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। फिलहाल घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर