Thursday, October 29, 2026

रांची सिविल कोर्ट को तीसरी बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, बीडीएस टीम कर रही जांच

रांची : सिविल कोर्ट को तीसरी बार बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. मेल के माध्यम से भेजे गए धमकी भरे मैसेज में कहा गया है कि इस बार 14 साइनाइट बम विस्फोट कर कोर्ट को उड़ा दिया जाएगा. धमकी देने वाले ने आगे कहा है कि कोर्ट के होने का क्या मतलब जब बेगुनाह को इंसाफ नहीं मिल पाता है. धमकी भरे मैसेज मिलने के बाद रांची पुलिस हरकत में आ गई.

कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस की टीम और बम निरोधक दस्ता कोर्ट परिसर में पहुंच कर पूरे परिसर की तलाशी ले रहे है. बम निरोधक दस्ता और डाग स्क्वाड की टीमों ने कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की. सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर को कुछ समय के लिए पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. एहतियातन कुछ देर के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

इससे पहले 28 फरवरी को भी सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. अज्ञात शख्स द्वारा भेजे गए ईमेल में आरडीएक्स से विस्फोट करने की बात कही गई थी.धमकी भरा मेल मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया तथा पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर