Tuesday, July 28, 2026

24 अप्रैल को रांची में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 का होगा आयोजन

रांची : 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में “मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार सह मुखिया सम्मेलन 2026 का आयोजन होगा, जिसमें सीएम हेमंत सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडलीय समारोह” में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने को लेकर पंचायती राज निदेशक बी राजेश्वरी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से गुरूवार को मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रित किया।

इसे भी पढ़ें : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा में नव पदस्थापित अधिकारियों ने की मुलाकात, दिए निर्देश

पंचायती राज निदेशक ने मुलाकात के क्रम में मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, तैयारियों एवं इसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस कार्यक्रम में दक्षिणी छोटा नागपुर प्रमंडल के मुखिया, पंचायत सचिव, पंचायत समिति के प्रमुख, जिला परिषद अध्यक्ष सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह आयोजन पंचायती राज संस्थाओं को प्रोत्साहित करने, उत्कृष्ट कार्यों को सम्मानित करने तथा ग्रामीण स्वशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर