Tuesday, June 23, 2026

राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सपरिवार दिउड़ी मंदिर में टेका माथा, कहा: झारखंड के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएंगे

राँची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने सोमवार को राँची जिला के तमाड़ स्थित ऐतिहासिक मां सोलहभुजी दिउड़ी मंदिर में सपरिवार पहुंचे और विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दिउड़ी का आशीर्वाद लेकर उन्होंने राज्य की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस मौके पर उनके साथ तमाड़ विधायक विकास कुमार मुंडा और कई झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: झारखंड अलकतरा घोटाला: ठेकेदार झमन प्रसाद को 3 साल की जेल, 6 इंजीनियर साक्ष्य के अभाव में बरी

राज्य के मुद्दे को मजबूती से उठायेंगे

मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत मे सांसद ने कहा कि यह मंदिर उनकी गहरी आस्था का केंद्र है और वह हर शुभ कार्य से पहले यहां आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व और जनता का आभार जताते हुए संकल्प लिया कि वे राज्यसभा में झारखंड के हक और जनहित से जुड़े मुद्दों को संसद में पूरी मजबूती के साथ उठाएंगे। सांसद के इस दौरे को लेकर मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

AIR NOW के व्हाट्सप्प चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।

ये खबर भी देखें: 

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

22,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
110,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर