Monday, September 14, 2026

झारखंड में ‘राजभवन’ होगा ‘लोक भवन’, राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

झारखंड : झारखंड में अब रांची और दुमका स्थित राजभवन का नाम आधिकारिक रूप से बदल दिया गया है। राज्यपाल सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब दोनों स्थानों पर मौजूद राजभवन का नया नाम ‘लोक भवन’ होगा। यह फैसला गृह मंत्रालय, भारत सरकार की अनुशंसा और झारखंड के माननीय राज्यपाल की स्वीकृति के बाद लिया गया है।

अधिसूचना संख्या OSD (ILII)-371/2025 के तहत यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। अब सभी सरकारी कागज़ात, पत्राचार और आधिकारिक कार्यों में राजभवन, झारखंड की जगह लोक भवन, झारखंड लिखा जाएगा।

राज्यपाल सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

0d248a84

राज्यपाल सचिवालय ने यह सूचना भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कैबिनेट सचिव, गृह मंत्रालय, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों और विभागों को भेजी है।

साथ ही, झारखंड उच्च न्यायालय, झारखंड विधानसभा, सभी विश्वविद्यालयों के कुलपति, सभी आयुक्त और उपायुक्तों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

इसके अलावा जानकारी को जन-सम्पर्क इकाई को भी भेजा गया है ताकि इसका व्यापक प्रसार किया जा सके। राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग को भी पत्र भेजा गया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर