Friday, October 30, 2026

बंद गले का काला कोर्ट अब नहीं पहनेंगे रेलवे अधिकारी, रेल मंत्री का ऐलान

नई दिल्ली: इन दिनों भारतीय रेलवे में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे है। इसी कड़ी में अब रेल कर्मचारियों की पारंपरिक यूनिफॉर्म में बदलाव किया जाएगा। रेल मंत्री ने कहा कि अंग्रेजी शासन काल से चली आ रही बंद गले वाली काली जैकेट को हटाने का फैसला लिया गया है।

रेल मंत्री के मुताबिक, रेलवे से उन सभी चीजों को समाप्त किया जाएगा जो औपनिवेशिक सोच और गुलामी के प्रतीक के तौर पर देखी जाती हैं। रेल अधिकारियों और विभिन्न जोन को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करने एक कार्यक्रम में रेल मंत्री ने कहा कि हमें अपनी सोच से भी गुलामी की मानसिकता को निकालना होगा। चाहे वह हमारे काम करने का तरीका हो या फिर हमारे पहनावे का तरीका, हमें हर जगह से इन पुरानी चीजों को हटाना होगा। आज मैं पहली घोषणा कर रहा हूं। हमारे जो बंद गले का काला सूट अंग्रेजों ने शुरू किया था, आज से यह रेलवे में फॉर्मल ड्रेस नहीं रहेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर