Sunday, November 1, 2026

आय से अधिक संपत्ति मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उन आदेशों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें राहुल गांधी की संपत्ति के मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराए जाने का निर्देश दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार मामले में केवल IAS अधिकारियों की गिरफ्तारी पर बाबूलाल ने उठाये सवाल, कहा – कोई भी IPS अब तक जेल क्यों नहीं गया?

लाइव लॉ और बार एंड बेंच के मुताबिक़, कांग्रेस नेता ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उन आदेशों के ख़िलाफ़ सुप्रीम कोर्ट का रुख़ किया है, जिनमें कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की ओर से की गई शिकायत में लगाए गए आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने को कहा गया था.

हाई कोर्ट ने इस साल मई महीने में दिए अपने आदेश में कहा था कि अगर याचिकाकर्ता की शिकायत मिली है, तो उसमें लगाए गए आरोपों का क़ानून के मुताबिक़ सत्यापन किया जा सकता है. अदालत ने यह भी कहा था कि सीबीआई या ईडी क़ानून के तहत उचित कदम उठा सकती हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर