Monday, November 2, 2026

इंदौर पहुंचे राहुल गांधी, दूषित पानी से प्रभावित परिवारों से करेंगे मुलाकात

इंदौर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे। इंदौर पहुंचते ही वे सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए, जहां दूषित पानी के कारण बीमार पड़े मरीजों से मुलाकात करेंगे और उनका हाल जानेंगे। अस्पताल से निकलने के बाद राहुल गांधी दूषित जल से प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। वे 5 महीने के अव्यान के परिजनों सहित अन्य पीड़ित परिवारों से संस्कार गार्डन में मुलाकात करेंगे। बताया गया है कि इलाके में संकरी गलियां होने के कारण राहुल गांधी का काफिला सीधे पीड़ितों के घर तक नहीं जा सकेगा। ऐसे में वे गली के कोने से पैदल चलकर पीड़ित परिवारों तक पहुंचेंगे।

सुरक्षा को लेकर शुक्रवार रात इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियों की बैठक हुई थी। इसी बैठक में सुरक्षा कारणों से राहुल गांधी के भागीरथपुरा क्षेत्र के अंदर जाने पर रोक लगा दी गई। इसके चलते वे भागीरथपुरा पानी की टंकी के पास ही मृतकों के परिजनों और प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी की पीड़ित परिवारों से मुलाकात का समय दोपहर 12.45 बजे से 1.45 बजे तक तय किया गया है। इस दौरान वे मौके पर ही मीडिया से बातचीत भी करेंगे और दूषित पानी की वजह से पैदा हुई स्थिति पर अपनी बात रखेंगे।

राहुल गांधी का इंदौर दौरा कार्यक्रम में दोपहर 12.45 बजे भागीरथपुरा में पीड़ित परिवारों से मुलाकात और मीडिया से बातचीत। दोपहर 1.45 बजे भागीरथपुरा से रवाना होकर 2.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 2.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी के इस दौरे को दूषित जल की समस्या और प्रशासनिक व्यवस्था पर ध्यान दिलाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर