नई दिल्ली: कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 22 अगस्त को महाराष्ट्र के पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम होने का ऐलान किया, जो सिर्फ लड़कियों के लिए आयोजित होगा. अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियो साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “भारत के युवाओं ने इस शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है.”
इसे भी पढ़ें: डुमरी विधायक जयराम महतो ने आंदोलनरत छात्रों के सीएम आवास घेराव को दिया समर्थन, छात्रों की मांगें जायज़
राहुल गांधी ने आगे लिखा, “उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है – खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज़ दबाई नहीं जा सकेगी। 22 अगस्त को ‘छात्रों की गूँज’ पुणे पहुंच रही है – और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ़ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।”

