Wednesday, November 4, 2026

जेल भेजे गए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, 9 फरवरी को बेल पर होगी सुनवाई

पटना: करीब तीन दशक पुराने एक मामले में गिरफ्तार किए गए सांसद पप्पू यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट के निर्देश पर सांसद को बेउर जेल भेजा गया है, हालांकि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाज की व्यवस्था भी की है। उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में चिकित्सकीय जांच और आवश्यक इलाज दिया जाएगा। डॉक्टरों की सलाह के आधार पर आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई

पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कोर्ट परिसर से लेकर अस्पताल और जेल तक पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सांसद पप्पू यादव को जेल भेजे जाने की खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। समर्थकों और विरोधियों की नजर आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी हुई है। मामले में अब अगली सुनवाई और जांच की दिशा पर सभी की नजर रहेगी। फिलहाल सांसद पप्पू यादव न्यायिक हिरासत में हैं। उनके इलाज और स्वास्थ्य रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर