Thursday, November 5, 2026

झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर भाजपा सांसदों का संसद के बाहर प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी

रांची: झारखंड के छात्रों पर हुई कथित लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में दिल्ली के संसद भवन के मकर द्वार पर जोरदार प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन में झारखंड और ओडिशा के सांसदों ने हिस्सा लिया और छात्रों के प्रदर्शन पर सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस की चुप्पी पर तीखा हमला बोला.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा में दो स्कूली बच्चे लापता, परिजनों की गुहार पर धनबाद से बरामद, प्रेम प्रसंग का मामला

इस दौरान हाथों में तख्तियां थामे सांसदो ने हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए. बीजेपी सांसदो ने छात्रों को न्याय दिलाने की पुरजोर मांग की. सांसदों में झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पलामू सांसद वीडी राम, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी शामिल थे. बता दें कि बुधवार को भी संसद में विपक्षी सांसदो के हंगामे के बाद संदन की कार्यवाही को 2 बजे तक के लिए स्थागित कर दी गई.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर