रांची: गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्त राम मीणा जल्द ही अपर मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नत होंगे। राज्य सरकार ने डीपीसी की बैठक में दोनों अधिकारियों के प्रमोशन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इससे संबंधित आधिकारिक आदेश जल्द ही जारी होंगे और यह एक जनवरी 2026 की तिथि से प्रभावी होगा। दोनों अधिकारी 1996 बैच के झारखंड कैडर के IAS हैं।
सरकारी निर्णय के अनुसार दोनों अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से अपर मुख्य सचिव रैंक का लाभ मिलेगा। वंदना दादेल वर्तमान में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की प्रधान सचिव हैं, जबकि मस्त राम मीणा राज्य में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वहीं अमिताभ कौशल को प्रधान सचिव रैंक में व केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में तैनात आईएएस अमित कुमार व वाणिज्यकर आयुक्त अमीत कुमार को सचिव रैंक में प्रमोशन मिलेगा।


