Monday, November 2, 2026

इंदौर में कार में मिला पुजारी का शव, संदेहास्पद स्थिति में मौत होने की आशंका

इंदौर : इंदौर के महालक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार को एक कार में पुजारी का शव मिला। बताया जा रहा है कि कार अंदर से लॉक थी, जिसे पुलिस ने कांच तोड़ कर शव को बाहर निकाला। साथ ही मौके पर पिस्टल भी बरामद हुई है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सतीश शर्मा ( उम्र 36), कैलाश शर्मा के पुत्र थे। सतीश का शव सुबह करीब 5 बजे महालक्ष्मी नगर के पास एक सुनसान इलाके में खड़ी कार में मिला। उन्होंने बताया कि सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कार से निकालकर एमवाय अस्पताल पोस्टमार्टम लिए भेज दी है।

लसूड़िया मोरी स्थित एक मंदिर में सतीश शर्मा में पुजारी के रूप में सेवारत थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। सोमवार देर रात सतीश अपनी पत्नी से पूजा का सामान लेने की बात कहकर घर से निकले थे , लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे। रात करीब 11 बजे उनके रिश्तेदारों को सतीश का फोन आया, जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और पुलिस को भी सूचना दी। इसके बाद मंगलवार सुबह करीब 5 बजे उनकी कार महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में मिली।

सतीश शर्मा ने स्वयं को गोली मारी है या उन पर किसी अन्य ने हमला किया है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक पुजारी सतीश शर्मा की इलाके में रहने वाली एक लड़की से दोस्ती थी। इसके चलते परिवार में तनाव चल रहा था। कल भी उनकी बात लड़की से हुई थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक लड़की पुजारी को ब्लैकमेल तो नहीं कर रही थी इनकी जांच की जा रही है। मामला सुसाइड का है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर