Thursday, November 5, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अमृत उद्यान विंटर एनुअल्स एडिशन 2026 का किया उद्घाटन, प्रवेश निःशुल्क

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान विंटर एनुअल्स एडिशन 2026 का औपचारिक उद्घाटन किया। इसके साथ ही आम जनता के लिए अमृत उद्यान के खुलने की आधिकारिक घोषणा कर दी गई। अमृत उद्यान 3 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक आम नागरिकों के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। रखरखाव के कारण सोमवार को उद्यान बंद रहेगा, वहीं 4 मार्च को होली के अवसर पर भी उद्यान बंद रखा जाएगा।

प्रवेश और बुकिंग व्यवस्था

अमृत उद्यान में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है, लेकिन इस वर्ष केवल ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था की गई है। आगंतुक टिकट बुकिंग के लिए आधिकारिक पोर्टल 👉 https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/
का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार मौके पर बुकिंग की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। किसी भी दिन के लिए बुकिंग पिछले दिन सुबह 10 बजे बंद हो जाएगी।

विशेष श्रेणियों के लिए आरक्षित दिन

अमृत उद्यान कुछ विशेष दिनों में खास वर्गों के लिए खोला जाएगा. 3 मार्च को रक्षा कर्मियों के लिए, 5 मार्च को वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 10 मार्च को महिलाओं और आदिवासी महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए और 13 मार्च को दिव्यांगजनों के लिए खुला रहेगा। सभी आगंतुकों का प्रवेश और निकास गेट नंबर 35 (नॉर्थ एवेन्यू के पास) से होगा।आगंतुकों की सुविधा के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन से गेट नंबर 35 तक हर 30 मिनट में शटल बस सेवा उपलब्ध रहेगी।

उद्यान में क्या-क्या देख सकेंगे?

विज़िटर्स के लिए तय रूट होगा— बाल वाटिका → प्लमेरिया गार्डन → बरगद गार्डन → बोनसाई गार्डन → बैबलिंग ब्रूक → सेंट्रल लॉन → लॉन्ग गार्डन → सर्कुलर गार्डन । इस वर्ष खास आकर्षण— ट्यूलिप और विभिन्न प्रजातियों के गुलाब के साथ साथ बैबलिंग ब्रूक (झरनों वाली जलधारा) और रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ के साथ बरगद गार्डन

आगंतुक मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक चाबियां, पर्स/हैंडबैग, पानी की बोतलें और बच्चों के लिए दूध की बोतलें साथ ले जा सकते हैं। उद्यान परिसर में पीने का पानी, शौचालय और फर्स्ट एड/मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

राष्ट्रपति भवन और म्यूज़ियम भी खुले

अमृत उद्यान के अलावा लोग मंगलवार से रविवार तक राष्ट्रपति भवन और राष्ट्रपति भवन म्यूज़ियम का भी भ्रमण कर सकते हैं। हर शनिवार को चेंज-ऑफ-गार्ड सेरेमनी भी देखी जा सकती है।

एयर नाऊ स्पेशल

Ramayana Movie Review: Nitesh Tiwari की 4000 करोड़ की...

Ramayana Movie Review: रामायण की कहानी हममें से ज्यादातर लोगों ने बचपन से सुनी है. राम कौन हैं, रावण कौन है, सीता का हरण...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर