Friday, October 30, 2026

ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजे जाने के सवाल पर बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने अभी तक इसको लेकर फ़ैसला नहीं किया है कि ईरान में अमेरिका के सैनिक भेजे जाएं या नहीं. न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक़, डोनाल्ड ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह यूरेनियम के भंडार को सुरक्षित करने के लिए सैनिक भेजने पर विचार करेंगे? इस पर ट्रंप ने कहा, “हमने इस पर कोई फ़ैसला नहीं किया है. हमने इसके बारे में सोचा नहीं है.” डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दोहराया कि उन्हें मोजतबा ख़ामेनेई के सर्वोच्च नेता चुने जाने से ‘ख़ुशी नहीं’ है.

युद्ध ख़त्म करने पर भी दिया बयान

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध कब ख़त्म किया जाएगा, इसका फ़ैसला वह इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर करेंगे. एक फ़ोन इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि दोनों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत होती रही है. उन्होंने कहा कि वह “सही समय पर फ़ैसला” लेंगे.

जब उनसे पूछा गया कि अगर अमेरिका अपने हमले रोक देता है तो क्या इसराइल ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध जारी रख सकता है, इस पर ट्रंप ने इस संभावना पर चर्चा करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसकी ज़रूरत पड़ेगी.” मोजतबा ख़ामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने के सवाल पर भी ट्रंप ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, “देखते हैं क्या होता है.” ट्रंप पहले भी मोजतबा के विरोध में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं. उन्होंने कहा था, “ख़ामेनेई का बेटा मुझे स्वीकार्य नहीं है.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर