Friday, October 30, 2026

बिहार में फिर विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी बीजेपी को, प्रेम कुमार ने किया नामांकन, स्पीकर बनना तय

पटना : बिहार में विधानसभा चुनाव और नई सरकार के गठन के बाद विधानसभा का पहला सत्र आज शुरू हो गया। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित मंत्री और विधायकों ने शपथ ली। प्रोटेम स्पीकर ने सभी नवनिर्वाचित मंत्री और विधायकों को शपथ दिलाई। इसके बाद फिर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी किया गया। विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के 9 बार के विधायक प्रेम कुमार ने अपना नामांकन किया।

सत्र के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी और गठबंधन के नेताओं के निर्देशानुसार मैने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। कल मतदान के बाद इसका परिणाम आएगा। बता दें कि बिहार में NDA की प्रचंड जीत के बाद नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री चुना गया जबकि गृह विभाग सम्राट चौधरी को। इसके बाद माना जा रहा था कि विधानसभा अध्यक्ष का पद जदयू के पास आएगा लेकिन अब प्रेम कुमार के नामांकन के बाद स्पष्ट हो गया कि प्रेम कुमार विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर