Wednesday, October 7, 2026

दिल्ली में 5 मंजिली इमारत का हिस्सा भरभराकर गिरा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली: सीमापुरी इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक 5 मंजिला इमारत का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया. हिस्सा गिरते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. हादसे के बाद मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि इमारत का अगला हिस्सा अचानक गिर गया.

कुछ ही देर में सड़क और आसपास का हिस्सा मलबे से भर गया. हादसे की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी बाहर निकल आए. मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. हादसे में घायल हुए लोगों को एम्बुलेंस की मदद से राजीव गांधी अस्पताल ले जाया गया है. हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़े: मुंबई के गोरेगांव Film City में आग, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ का सेट जला, FIR की मांग तेज

मलबे में लोगों की तलाश जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया. इसके बाद मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. बचावकर्मी सावधानी से मलबा हटाकर अंदर किसी के फंसे होने की तलाश कर रहे हैं. फिलहाल प्रशासन की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि जिस वक्त इमारत का हिस्सा गिरा, उस समय अंदर कितने लोग मौजूद थे. इसी वजह से रेस्क्यू टीम मलबे को काफी सावधानी से हटा रही है.

हादसे के बाद लोगों में डर

इमारत का हिस्सा अचानक गिरने से आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. स्थानीय लोग भी मौके पर जमा होकर बचाव अभियान पर नजर बनाए हुए हैं. पुलिस की ओर से लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है, ताकि राहत और बचाव का काम ठीक से हो सके. हादसे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है. इमारत की हालत, निर्माण से जुड़ी स्थिति और दूसरे पहलुओं की जांच के बाद ही पता चलेगा कि आखिर हिस्सा गिरने की वजह क्या थी.

जर्जर इमारतों को लेकर फिर उठे सवाल

इस हादसे के बाद दिल्ली में पुरानी और जर्जर इमारतों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं. हाल ही में पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी में भी एमसीडी ने एक जर्जर इमारत को अति खतरनाक घोषित कर उसे खाली कराने के निर्देश दिए थे. फिलहाल सीमापुरी में राहत और बचाव जारी है. प्रशासन की नजर इस बात पर है कि मलबे के अंदर कोई और व्यक्ति फंसा तो नहीं है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर