Wednesday, October 28, 2026

रांची: पाबलो रेस्टोरेंट में पुलिस का छापा, अवैध नशे के सेवन के आरोप में दस से अधिक हिरासत में

रांची: राजधानी रांची में अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्का बार और नशे के अड्डों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के लालजी हीरजी रोड स्थित पाबलो रेस्टोरेंट में छापा मारा.

FotoJet 6

पुलिस की यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई जब रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार संचालित किया जा रहा था और ग्राहकों को कथित तौर पर नशे का सेवन कराया जा रहा था. देर रात हुई इस छापेमारी से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके से दस से अधिक युवकों हिरासत में लिया है. इन सभी से कोतवाली थाना में पूछताछ की जा रही है.

एसएसपी को इस संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कई रेस्टोरेंट और कैफे की आड़ में अवैध हुक्का बार चलाए जा रहे हैं, जहां युवा पीढ़ी को गुमराह कर नशे के जाल में फंसाया जा रहा है. सूचना की गंभीरता को देखते हुए, तत्काल कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. पुलिस सूत्रों के अनुसार, रेस्टोरेंट युवाओं के बीच नशे के सेवन का एक प्रमुख केंद्र बना हुआ है. आने वाले दिनों में इस तरफ की और कार्रवाई होगी.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर