Monday, November 2, 2026

लातेहार में ईद, सरहुल व रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने की ये अपील

लातेहार : जिला अंतर्गत विभिन्न थाना परिसरों में आगामी ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही। बैठक के दौरान सभी समुदायों के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने पर सहमति जताई। यह निर्णय लिया गया कि पुलिस एवं आमजनों के सहयोग से सभी पर्वों को शांतिपूर्वक और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या उकसाने वाली सामग्री साझा करने से बचें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया गया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सभी पर्व हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।

शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

ईद एवं सरहुल पर्व के मद्देनजर लातेहार पुलिस ने जिलेवासियों से शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सभी नागरिक इन त्योहारों को प्रेम और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से दूर रहें।

पुलिस द्वारा जारी निर्देश में सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। किसी भी तरह की भ्रामक खबर, अफवाह या उकसाने वाले पोस्ट साझा न करने की चेतावनी दी गई है। ऐसे मामलों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

असामाजिक तत्वों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की अशांति फैलाने वाली गतिविधियों से बचने को कहा गया है।
किसी भी सूचना के लिए साइबर सेल के व्हाट्सएप नंबर 6206159795 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर