Friday, October 30, 2026

रांची के रातू में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ़्तार, 12 जुलाई की घटना

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना इलाके में बीते 12 जुलाई को हुए गैंगरेप की एक घटना में शामिल करीब आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है. बताया जा रहा है कि मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की धड़पकड़ के लिए छापेमारी शुरू की, जिसके बाद आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : BIT मेसरा के स्थापना दिवस समारोह पर बोले राज्यपाल, एआई के दौर में तकनीकी संस्थानों की भूमिका केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं

मिली जानकारी के अनुसार मामले में आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए विशेष रूप से गठित छापेमारी टीम ने छानबीन के सिलसिले में पहले दो लोगों को हिरासत में लिया. इसके बाद पूछताछ के दौरान कई अन्य आरोपियों के नाम सामने आये. पुलिस इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों को हिरासत में ले चुकी है, हालांकि मामले को लेकर अभी तक रांची पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर