Tuesday, September 15, 2026

हजारीबाग में सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी

हजारीबाग: विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा के पावन अवसर पर हजारीबाग जिले में शांति और सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों की अब खैर नहीं। आगामी सरस्वती पूजा 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह ‘एक्शन मोड’ में आ गया है। जहाँ एक ओर अप्रिय घटना से निपटने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के जरिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने जमीन पर मॉक ड्रिल (युद्ध अभ्यास) कर अप्रिय घटनाओं से निपटारे और बचाव के लिए किये गए तैयारियों का अभ्यास किया।

भीड़ और जुलूस मार्गों पर ड्रोन की नजर

हजारीबाग के संवेदनशील इलाकों और पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी शुरू कर दी गई है। खासकर भीड़-भाड़ वाले बाजारों और विसर्जन जुलूस के मार्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध हलचल को तुरंत पकड़ा जा सके।

पुलिस ने किया मॉक ड्रिल

पूजा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में हजारीबाग पुलिस के द्वारा आसामाजिक तत्व के लोगों से एवं उपद्रवियों से निपटने के लिए आम जनता के बीच में बरही थाना एवं शहरी थाना क्षेत्र के कोरा थाना क्षेत्र में मॉक ड्रिल किया गया। जिसमें दंगा रोधी बल के द्वारा चेतावनी,वाटरकैनन से पानी की बौछार,अश्रु गैस,लाठी चार्ज,फ़ायरिंग का लाइव अभ्यास कराया गया।

इसके साथ ही जिला पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें और भाईचारे के साथ उत्सव मनाएं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर