Saturday, October 31, 2026

रांची में बकरीद को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती कर विशेष निगरानी

न्यूज डेस्क: रांची में बकरीद पर्व को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. वे शहर के सभी संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रहे है. वहीं शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है. सिटी एसपी पारस राणा ने कहा कि बकरीद के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए हजार से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं. जिनमें अर्धसैनिक बल, जैप, एसटीएफ, जिला बल और होमगार्ड शामिल हैं.

संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई

रांची के सिटी एसपी ने कहा कि सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई हैं. इस बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद मनाने की अपील की गई है. वहीं इस दौरान समाज के लोगों को महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी जानकारी दी गई है. पर्व के दौरान जवान तैनाती का मकसद संवेदनशील इलाकों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और धार्मिक स्थलों पर कड़ी निगरानी रखना है. इसके साथ ही कंट्रोल रूम से 24 घंटों तक इन इलाकों पर निगरानी की जाएगी. वहीं किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़े: सीएम शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, TMC सांसद भी मौजूद

सोशल मीडिया पर विशेष ध्यान 

रांची में असामाजिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा और ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं. इसके साथ ही वे इसकी जानकारी जुटाने में लगे है कि इस प्रकार की कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है.

वहीं पूर्व में हुए झड़प के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में सभी थानों से जानकारी ली जा रही है. उन लोगों को चिन्हित कर निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी. घटना का कारण और उसकी पृष्टभूमि में शामिल लोगों के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर विभिन्न तरह के अफवाह फैलाने वाले लोगों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर