Thursday, October 29, 2026

सीएम शुभेंदु अधिकारी के 3 बड़े धमाके! 5 रुपए में मिलेगा मछली-चावल, TMC सांसद भी मौजूद

न्यूज डेस्क: पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को नदिया जिले के कल्याणी में आयोजित प्रशासनिक बैठक में बंगाल की जनता के लिए बड़े फैसले किए है. जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए ‘अन्नपूर्णा योजना’ के तहत फॉर्म भरने की तारीख का ऐलान किया, गरीबों के लिए मात्र 5 रुपए में भरपेट भोजन की योजना शुरू करने की घोषणा की. इस हाई-प्रोफाइल बैठक में तृणमूल कांग्रेस की सांसद काकोली घोष दस्तीदार भी मौजूद थी. वहीं सरकारी मंच पर उनकी उपस्थिति नयी राजनीतिक चर्चा बनी हुई है.

सीएम की 3 बड़ी घोषणा 

सीएम ने गरीब और मध्यम वर्ग के लिए पूरे पश्चिम बंगाल में 400 विशेष कैंटीन खोलने की घोषणा की है. जिन कैंटीनों में महज 5 रुपए में मछली और चावल उपलब्ध कराया जायेगा. योजना का उद्देश्य श्रमिक वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन प्रदान कर राहत देना है.

महिलाओं के लिए सीएम ने 27 मई से ‘अन्नपूर्णा योजना’ के लिए आवेदन फॉर्म जारी किया है. जिसमें इस योजना के तहत योग्य महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपए का सहयोग राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जायेगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फॉर्म वितरण और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होनी चाहिए.

सीएम ने सामाजिक सुधार की दिशा में एक कड़ा कदम उठाया है जिसमें शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों की गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब स्कूल, कॉलेज और मंदिरों से 1 किलोमीटर के दायरे में कोई भी शराब की दुकान खोलने की अनुमति नहीं होगी. वहीं मौजूदा दुकानों की समीक्षा की जायेगी, ताकि युवा और श्रद्धालु  इसके बुरे प्रभाव से बच सकें.

इसे भी पढ़े: खूंटी की महिला ने उगाये सबसे महंगे मियाजाकी आम, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1.5 से 2 लाख रुपए प्रति किलो

बाधाओं को दूर करना प्राथमिकता 

इस बैठक में उत्तर 24 परगना और हुगली जिलों के विकास कार्यों की समीक्षा हुई. वहीं मुख्यमंत्री ने तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जांच की. उन्होंने साफ कहा कि शासन में आने वाली बाधाओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है. इसके साथ ही उन्होंने ‘अन्नपूर्णा योजना’ और ‘सस्ती कैंटीन’ जैसी परियोजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारियों को समय सीमा तय करने का निर्देश दिया है.

बैठक में मौजूद TMC सांसद 

इस बीत सबकी नजरें टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार पर टिकी थी. रविवार को उन्होंने टीएमसी के संगठनात्मक पद से इस्तीफा दिया था. उनका शुभेंदु अधिकारी की बैठक में शामिल होने से कई संकेत मिल रहे है. इस बीच पत्रकारों ने उनसे सवाल किए जिसपर उनका जवाब था कि वे एक निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर अपने क्षेत्र के विकास के लिए यहां मौजूद हैं. उनके साथ देगंगा, स्वरूपनगर और हारोआ के टीएमसी विधायक भी मौजूद थे. प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पक्ष-विपक्ष का भेदभाव न हो, इसलिए सभी विधायकों और सांसदों को आमंत्रित किया गया था.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर