Saturday, September 19, 2026

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का दिल्ली एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत यात्रा पर गुरूवार शामं दिल्ली पहुंचे. दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद जाकर उनका स्वागत किया. दोनों नेताओं ने हाथ मिलाया, गले लगाया और गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया. एयरपोर्ट पर औपचारिक स्वागत के बाद पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे.

G7VQDgmaIAAomNZ

राष्ट्रपति पुतिन शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पुतिन के भारत पहुंचने से पहले रूस के कई मंत्री दिल्ली पहुंच चुके हैं. इनमें डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव और रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु जैसे बड़े नाम शामिल हैं. दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं. राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में तेज़ बदलाव हो रहे हैं. पुतिन के स्वागत में उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा आरती के दौरान दीयों से ‘वेलकम पुतिन’ भी लिखा गया.

G7VP LaacAAGuKr

यूक्रेन युद्ध, पश्चिमी देशों के साथ रूस के तनाव और एशिया में बदलते समीकरणों के बीच यह बैठक और भी खास हो गई है. पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “मुझे अपने मित्र राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है. मैं आज शाम और कल हमारी बैठकों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं. भारत और रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है, इससे हमारे लोगों को अपार लाभ हुआ है.”

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन के राजकीय दौरे पर भारत आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया.” राष्ट्रपति पुतिन के भारत पहुंचने पर रूसी मंत्री सर्गेई चेरेमिन ने कहा, “भारत और रूस के बीच अब एक रणनीतिक और विशेष साझेदारी है. हमें अपने कारोबारियों के लिए नए रास्ते खोजने होंगे, खासकर छोटे और मध्यम उद्योगों को साथ लाने के लिए.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर