Wednesday, November 4, 2026

पुलवामा हमले की बरसी पर शहीद जवानों को नमन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद सीआरपीएफ जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर संदेश जारी कर कहा कि देश पुलवामा में शहीद हुए बहादुर नायकों को हमेशा याद रखेगा। पुलवामा में जान गंवाने वाले वीर जवानों का समर्पण, संकल्प और राष्ट्र सेवा हमेशा देश की सामूहिक चेतना में अंकित रहेगा।

उन्होंने कहा कि इन जवानों की बहादुरी से हर भारतीय को प्रेरणा और ताकत मिलती है। पीएम ने कहा कि देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता और राष्ट्र उनके परिवारों के साथ खड़ा है। उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भी शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

14 फरवरी 2019 का दिन

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में देश के इतिहास का एक सबसे घातक आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया था। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। घटना के बाद पूरे देश में शोक और आक्रोश का माहौल था। पुलवामा हमले की बरसी पर देश के विभिन्न हिस्सों में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कई स्थानों पर मोमबत्ती जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर वीर जवानों को नमन किया गया। पुलवामा के शहीद जवानों का बलिदान देश के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा। उनका साहस और राष्ट्रभक्ति आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर