Monday, September 14, 2026

लखनऊ में पीएम मोदी ने 230 करोड़ की लागत से बने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज एक बड़े राजनीतिक और सांस्कृतिक आयोजन का गवाह बना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में बने ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भव्य मूर्तियों का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस स्थल पर लगी तीनों मूर्तियां 65-65 फीट ऊंची हैं और हर प्रतिमा का वजन करीब 42 टन है। बीच में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की गई है।

पीएम के साथ रहे राजनाथ सिंह और योगी आदित्यनाथ

उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं, जिसे सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की आर्थिक और वैश्विक स्थिति पर बात की। उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई दर एक प्रतिशत से नीचे है और भारत की विकास दर 8 प्रतिशत से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है कि भारत क्या कह रहा है और यह देश की बढ़ती ताकत का सबूत है।

अटल बिहारी वाजपेयी के विनोदी स्वभाव का किस्सा

राजनाथ सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान यात्रा के दौरान एक महिला पत्रकार ने मजाक में अटल जी को शादी का प्रस्ताव दिया और बदले में कश्मीर मांग लिया। इस पर अटल जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि वह तैयार हैं, लेकिन बदले में उन्हें पाकिस्तान चाहिए। राजनाथ सिंह ने कहा कि यह अटल जी के विनोदी और सहज स्वभाव को दर्शाता है।

230 करोड़ की लागत से बना प्रेरणा स्थल

राष्ट्र प्रेरणा स्थल लगभग 65 एकड़ क्षेत्र में बनाया गया है। इसके निर्माण पर करीब 230 करोड़ रुपये की लागत आई है। इस परियोजना का निर्माण कार्य साल 2022 में शुरू हुआ था और अब इसे आम जनता के लिए समर्पित कर दिया गया है।इस कार्यक्रम में प्रदेश के 25 जिलों से करीब दो लाख लोग शामिल हुए हैं। सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। मौके पर 18 आईपीएस अधिकारी और 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर