Thursday, October 29, 2026

Petrol Price Hike: मध्य पूर्व में जारी तनाव के 20वें दिन भारत में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें

नई दिल्ली : मिडिल ईस्ट में जारी तनावों के बीच शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक इजाफे का ऐलान किया है। ‘स्पीड/पावर’ प्रीमियम पेट्रोल की कीमत में ₹2.09 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। पहले इसकी कीमत ₹111.68 प्रति लीटर थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹113.77 प्रति लीटर कर दिया गया है। इसके अलावा IOC ने इंडस्ट्रियल डीजल की कीमत भी 22 रूपए बढ़ा दी है। अब कीमत 87.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 109.59 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। यह बढ़ोतरी अलग-अलग शहरों में लागू की गई है।

नॉर्मल पेट्रोल की कीमतों में इजाफा नहीं

प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में दो रुपये से अधिक की बढ़ोतरी के बाद लखनऊ में अब इसकी कीमत 103.92 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पुणे में प्रीमियम पेट्रोल की कीमत ₹113.77 हो गई है। भले ही तेल कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में इजाफा कर दिया हो लेकिन अभी नॉर्मल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा नहीं किया गया है। दिल्‍ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये और मुंबई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत ₹103.50 रुपये है।

इसे भी पढ़ें : JPSC ने झारखंड पात्रता परीक्षा(JET) की तिथि में किया बदलाव, अब 26 अप्रैल को होगी परीक्षा

100 डॉलर प्रति बैरल के पार

डीलरों के अनुसार, HPCL के ‘पावर पेट्रोल’ और IOCL के ‘XP95’ जैसे ब्रांडेड ईंधनों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल आमतौर पर बेहतर इंजन परफॉर्मेंस और ज्यादा माइलेज के लिए किया जाता है। इधर वैश्विक स्तर पर ईरान में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी हैं। हालांकि शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि प्रमुख यूरोपीय देशों और जापान ने ‘हॉर्मुज स्ट्रेट’ से जहाजों के सुरक्षित गुजरने के प्रयासों में शामिल होने की पेशकश की, और अमेरिका ने तेल की आपूर्ति बढ़ाने के लिए कदम उठाए।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर