Thursday, October 29, 2026

इम्तियाज़ अली की नई फिल्म का टीज़र देख लोग हुए भावुक, लीड रोल में दिखेंगे दिलजीत दोसांझ

मनोरंजन डेस्क : बॉलीवूड के मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज़ अली जो अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं, एक बार फिर वो अपनी नई फिल्म को लेकर तारीफ़ें बटोर रहे हैं। दरअसल  इम्तियाज़ की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊँगा’ का टीजर रीलिज़ हो गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शरवरी वाघ एक अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

टीज़र दोपहर में रिलीज किया गया है, और फिल्म 12 जून को रिलीज होगी। हालांकि टीज़र के रिलीज होते ही, लोगों के मन में इसको लेकर उत्सुकता काफी ज़्यादा बढ़ गई है। टीज़र को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी काफी कमेन्ट कर रहे है, और टीज़र की तारीफ़ कर रहे हैं। बता दें की टीज़र से ये अंदाजा लगाया जा रहा है की फिल्म भारत पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित है, और एक भावुक मूवी होने वाली है। भारत पाकिस्तान के बंटवारे के अलावा फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक कंटेन्ट क्रीऐटर, यूट्यूबर का रोल में नज़र आएंगे। फिल्म में लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी।

हालांकि ये सब अभी सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं, जब तक ट्रेलर रिलीज नहीं होता ये कहना मुश्किल है की फिल्म में क्या दिखाया जाएगा। ये फिल्म कई माइनों में खास मानी जा रही है, क्योंकि दिलजीत की और इम्तियाज़ की एक साथ ये दूसरी फिल्म है, इससे पहले दोनों ने ‘अमर सिंह चमकीला’ एक साथ की थी। जिसे जिसे एमी अवॉर्ड्स में नॉमिनेशन मिला था, और अब एक बार फिर ये दोनों एक साथ काम करते नज़र आएंगे। इस फिल्म में एआर रहमान और गीतकार ईरशाद कामिल अपना जादू बिखेरेंगे. फिल्म के टीज़र में जो गाना है, वो खुद दिलजीत ने गाया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर