Thursday, October 29, 2026

भुगतान की फाइल बनी कमाई का जरिया, 8 हजार की घूस लेते ही एसीबी का शिकंजा

रांची : एसीबी की टीम ने बोकारो के पेटरवार प्रखंड कार्यालय में छापेमारी कर प्रखंड प्रधान सहायक गुलाम रसूल को 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, 15वें वित्त आयोग की योजना के तहत स्वीकृत भुगतान राशि जारी करने के बदले प्रधान सहायक ने लाभुक से 8 हजार रुपये की अवैध मांग की थी।

इसे भी पढ़ें : राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी

लगातार दबाव बनाए जाने के बाद पीड़ित ने धनबाद एसीबी से शिकायत की। शिकायत का सत्यापन होने पर एसीबी ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने हाथ में ली, पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया। कार्रवाई इतनी तेज और सटीक थी कि आरोपी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। गिरफ्तारी के बाद उसे अपने साथ ले जाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर