Monday, June 29, 2026

पलामू के पाटन थाना प्रभारी निलंबित, वरीय अधिकारी का आदेश न मानना पड़ा भारी

न्यूज डेस्क: पलामू के पाटन थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को एसपी कपिल चौधरी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. आरोप है कि थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना किया. वरीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि थाना प्रभारी कई आदेशों का उल्लंघन कर रहे है. इसी सूचना के आधार पर जांच कार्रवाई की गई.

जांच कार्रवाई में प्रभारी निलंबित 

जानकारी के अनुसार, डीएसपी राजेश यादव के नेतृत्व में जांच करवाई गई. जांच रिपोर्ट के बाद ही थाना प्रभारी शशिशेखर पांडेय को निलंबित कर दिया गया. फिलहाल पाटन थाने में एक सब इंस्पेक्टर को थाना का प्रभार संभालने को दिया गया है. एसपी कपिल ने निलंबन की पुष्टि की और कहा कि डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर थाना प्रभारी को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है.

इसे भी पढ़े: यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव पर भाजपा का 60 सीटों पर फोकस, जमीनी स्तर से तैयारी शुरु

पुलिस ने शुरु किया संवाद कार्यक्रम

एसपी की पलामू में पदभार ग्रहण करने के बाद यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. शशिशेखर पांडेय, पिछले डेढ़ साल से पाटन में थाना प्रभारी के पद पर तैनात थे. इससे पहले वह हरिहरगंज थाना में जेएसआई थे और 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर है. 2024 में उनकी पलामू में तैनाती हुई थी. एसपी लगातार पलामू में आमजन के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय के लिए कार्य कर रहे हैं. लोगों के साथ बेहतर संवाद के लिए वहां की पुलिस ने संवाद कार्यक्रम की शुरूआत किया है.

spot_img

एयर नाउ स्पेशल

नेहरू से मोदी तक भारत के प्रधानमंत्री की पूरी...

न्यूज डेस्क: 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ और संसदीय लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश के शासन की कमान प्रधानमंत्री के हाथों में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
33,000FollowersFollow
500FollowersFollow
112,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग खबर