रांची : झारखंड से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी के समर्थन से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरे प्रसिद्ध उद्योगपति परिमल नाथवाणी 367 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं, जबकि उनकी पत्नी के पास 25 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. वहीं जेएमएम उम्मीदवार बैजनाथ राम के पास 2.09 करोड़ की संपत्ति है तो कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा करोड़पति नहीं बल्कि लखपति ही हैं, उनके पास केवल 95 लाख की संपत्ति है. यह जानकारी सोमवार को इन तीनों उम्मीदवारों की ओर से राज्यसभा चुनाव के लिए भरे गए नामांकन में चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में दी गई है.
Highlights:
इसे भी पढ़ें : झारखंड में राज्यसभा की 2 सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला, बीजेपी की मदद से परिमल नाथवाणी की चुनौती
परिमल नाथवाणी का शपथ पत्र
चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र के अनुसार 70 साल के परिमल नाथवाणी गुजरात के रहने वाले हैं और उनके पास कुल 367.39 करोड़ की संपत्ति है तो वहीं उनकी पत्नी वर्षा परिमल नाथवाणी के पास 25 करोड़ से भी अधिक की संपत्ति है. परिमल नाथवाणी के खिलाफ न तो पूर्व में और न ही वर्तमान में कोई भी आपराधिक मामला दर्ज है और न ही किसी मामले में उन्हें सजा मिली है.


