Friday, October 30, 2026

बम धमकी के कारण टली पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई, बेऊर जेल में रहेंगे सांसद

पटना : पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट को खाली करा लिया गया, जिस वजह से आज बेल पर कोई सुनवाई नहीं हो सकी। फिलहाल सांसद पप्पू यादव पटना की बेऊर जेल में ही रहेंगे।

पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप

बेऊर जेल ले जाने से पहले पप्पू यादव का पीएमसीएच में मेडिकल चेकअप कराया गया था। अस्पताल अधीक्षक राजीव कुमार के मुताबिक सांसद पूरी तरह फिट हैं, हालांकि जेल ले जाते वक्त वे एंबुलेंस में लेटे हुए नजर आए, जिसको लेकर चर्चाएं भी हुईं।

सरकार के खिलाफ नारेबाजी

इधर, पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा के मामले को लेकर बिहार से लेकर दिल्ली तक विरोध प्रदर्शन जारी है। रविवार को पटना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘पप्पू यादव को रिहा करो’ के पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पोस्टर भी जलाए गए।

नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग

वहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी पप्पू यादव के समर्थन और नीट छात्रा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ। इस प्रदर्शन में पीड़िता की मां और परिजन भी शामिल हुए, साथ ही करीब सैकड़ों लोग जुटे।

गौरतलब है कि नीट छात्रा मामले में पप्पू यादव लगातार सरकार और प्रशासन पर सवाल उठा रहे थे। उन्होंने अस्पताल से जुड़े कुछ लोगों के कथित ऑडियो क्लिप भी सार्वजनिक किए थे, जिनमें इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए गए थे। हाल ही में वे इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने लगे थे और संसद के बाहर पोस्टर-बैनर के साथ प्रदर्शन करते दिखे थे। बताया गया कि वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले थे, इससे पहले ही उन्हें 31 साल पुराने एक मामले में शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया।

मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज

इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा है कि कानून का राज है और कार्रवाई पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया के तहत की जा रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर