Sunday, November 1, 2026

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को जमानत, फिर भी जेल में ही रहेंगे पूर्णिया सांसद

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। 31 साल पुराने मामले में पटना की MP-MLA कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इस मामले में सोमवार को ही कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सुनवाई टल गई. इसके कारण मंगलवार को जमानत याचिका सुनवाई. वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे. दोपहर 2 बजे जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान पप्पू यादव कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए, जिसे देखकर उनके समर्थकों में चिंता भी दिखी।

दो नए मामले हुए थे दर्ज

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को मंगलवार को MP-MLA कोर्ट से 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई। हालांकि, वे फिलहाल जेल में ही रहेंगे। कोतवाली थाना और बुद्धा कॉलोनी थाना से जुड़े मामलों में पुलिस ने पप्पू यादव की प्रोडक्शन रिमांड मांगी थी, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। यानी पप्पू यादव अभी बेऊर जेल में ही रहेंगे।

किस मामले में हुई थी गिरफ्तारी

पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को एक 31 साल पुराने मामले में की गई थी। आरोप है कि वे हाल ही में सामने आए NEET छात्र की मौत के मामले को जोर-शोर से उठा रहे थे, इसी दौरान उन्हें इस पुराने केस में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी को लेकर उनके समर्थकों और विपक्षी दलों ने सवाल भी खड़े किए थे।

बम धमकी के कारण टल गई थी सुनवाई

सोमवार को पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई होनी थी। उनके वकील बेल फाइल करने की तैयारी में थे, लेकिन उसी दिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। इसके बाद सुरक्षा कारणों से कोर्ट बंद कर दिया गया और सभी मामलों की सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। पप्पू यादव की जमानत याचिका भी इसी वजह से टल गई थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट यानी ACJM-1 में इस मामले की सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पप्पू यादव को जमानत दे दी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर