Monday, October 5, 2026

पलामू : छत्तरपुर में हुए सड़क हादसे में कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो लोगों की हालत गंभीर

पलामू : झारखंड के पलामू के छत्तरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी के समीप रविवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. NH –139 पर हुए इस हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान बगैया गांव निवासी जालिम भुइयां (45) और संजय यादव (35) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर में 23 किलो सोना व 42 लाख लूटकांड के फरार पांचों अपराधियों की तस्वीर जारी, 10 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति बाइक से किसी काम से जा रहे थे.इसी दौरान मसीहानी बाईपास के पास कार संख्या–UP 67AM 6009 ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी.टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल छत्तरपुर पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर छत्तरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी पुलिस दुर्घटना के कारणों और कार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर