Tuesday, November 3, 2026

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्‌टी का साथी रमन पंजाब से गिरफ्तार, अंबाला ब्लास्ट में था शामिल

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने पाकिस्तान में बैठे कुख्यात आतंकी शहजाद भट्टी के करीबी सहयोगी रमन कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 बोर की एक पिस्तौल भी बरामद की है। जम्मू के गंग्याल का रहने वाला रमन न केवल हथियारों की तस्करी में शामिल था, बल्कि अंबाला पुलिस स्टेशन पर हुए हालिया ब्लास्ट मामले में भी मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक था।

इंस्टाग्राम पर बुना गया आतंक का जाल

जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि रमन कुमार और आतंकी शहजाद भट्टी के बीच संपर्क का जरिया कोई गुप्त कोड नहीं, बल्कि इंस्टाग्राम था। रमन, जो जम्मू में एक मीट की दुकान चलाता था और स्थानीय झगड़ों के कारण पुलिस की नजर में था, सोशल मीडिया के जरिए भट्टी के संपर्क में आया। शहजाद भट्टी ने आधुनिक तकनीक का फायदा उठाकर रमन को कट्टरपंथी बनाया और उसे अपने नेटवर्क के लिए ‘लॉजिस्टिक सपोर्ट’ के रूप में तैयार किया। भट्टी ने ही अपने एक गुर्गे के जरिए रमन तक 30 बोर की पिस्तौल पहुंचाई थी। हालांकि, गिरफ्तारी के वक्त रमन को उसका अगला टारगेट नहीं बताया गया था, लेकिन उसे बड़े हमले के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए थे।

484904632 1998826713938608 7648752878347244023 n
शहजाद भट्टी की फाइल फोटो

अंबाला थाने पर हमले का मास्टरमाइंड

रमन कुमार का नाम 10 दिसंबर 2025 को अंबाला पुलिस स्टेशन पर हुए ब्लास्ट में प्रमुखता से उभरा है। जांच के अनुसार, शहजाद भट्टी के निर्देश पर रमन ने ही अंबाला हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों को फंडिंग और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए थे। रमन पहले से ही अंबाला जेल में बंद था। पंजाब पुलिस ने 10 दिसंबर 2025 को दर्ज FIR के तहत उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया और अदालत में पेश किया।

ISI समर्थित मॉड्यूल को लगा बड़ा झटका

SSOC के एआईजी (AIG) दीपक पारिख ने बताया कि रमन की गिरफ्तारी पाकिस्तान से चल रहे क्रॉस-बॉर्डर आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने कहा कि “रमन कुमार शहजाद भट्टी के नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी था। इसकी गिरफ्तारी से पंजाब और आसपास के राज्यों में उनके लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। हम जल्द ही इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य चेहरों को भी बेनकाब करेंगे।”

पुलिस अब रमन से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शहजाद भट्टी के नेटवर्क में और कितने ‘स्लीपर सेल’ सक्रिय हैं। आशंका जताई जा रही है कि सोशल मीडिया के जरिए कई अन्य युवाओं को भी इसी तरह जाल में फंसाया गया हो सकता है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर