Friday, October 30, 2026

पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी, चीन को बताया पक्का दोस्त

Airnow Desk: पाकिस्तान और भारत के बीच सिंधु जल समझौते को लेकर हमेशा से विवाद बना रहता है। इस बार भी सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने भारत को धमकी दे डाली है। दरअसल इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे, और उस दौरान उन्होंने साफ कहा की हमारे हिस्से के सिंधु जल को लेकर हम कोई समझौता नहीं करेंगे। और इसलिए अगर पानी को काम करने या रोकने की कोशिश की गई तो फिर हम मुंह तोड़ जवाब देंगे। उनका कहना था की पाकिस्तान पड़ोसी देशों के साथ शांति चाहता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वो इसे उनकी कमजोरी समझे, इसलिए भारत को सही रास्ते पर आना होगा नहीं, तो अंजाम ठीक नहीं होगा। आगे अपने भाषण में उन्होंने कश्मीर का भी जिक्र किया , उन्होंने कहा की पाकिस्तान का कश्मीर को लेकर जो रुख है, वो कभी नहीं बदलेगा।

इसके बाद उन्होंने आगे आसिफ मुनिर की तारीफ की, कि उनके नेतृत्व में पाकिस्तान ने भारत को हराया। बात सिर्फ पाकिस्तान तक नहीं रही, बल्कि चाइना तक गई। चाइना के साथ दोस्ती की बात करते हुए उन्होंने कहा , की चाइना एक ऐसा दोस्त है जो हमेशा हमारे साथ चट्टान बनकर खड़ा रहता है, हर मुश्किल की घड़ी में वो हमेशा हमारे साथ रहता है। इसके साथ ही अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार से उन्होंने अपील की कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए नहीं होने दे। साथ ही दावा किया कि पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका भी निभाई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर