Saturday, September 12, 2026

रांची के चौपाटी रेस्टोरेंट में गोलीबारी : मालिक विजय की हत्या, खाने को लेकर हुआ था विवाद

रांची : राजधानी रांची के पॉश इलाके कांके रोड में स्थित मशहूर चौपाटी रेस्टोरेंट में शनिवार की देर रात गोलीबारी की बड़ी घटना हुई। इस हमले में रेस्टोरेंट के मालिक विजय की गोली लगने से मौत हो गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह विवाद खाने को लेकर हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

नोकझोंक के बाद चली गोली

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रात में कुछ युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे। खाने के दौरान किसी बात को लेकर रेस्टोरेंट मालिक विजय और युवकों के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने पिस्तौल निकालकर विजय पर गोली चला दी। गोली विजय के सीने में लगी। घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बिरयानी ऑर्डर से शुरू हुआ झगड़ा

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक झगड़ा बिरयानी ऑर्डर को लेकर हुआ था। कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट में बिरयानी मंगाई थी। वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कहासुनी शुरू हुई और विवाद बढ़ने पर गोली चला दी गई। बिरयानी को लेकर बहस शुरू हुई। गुस्से में आकर एक युवक ने फायरिंग की। मौके पर भगदड़ मच गई।

 जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रेस्टोरेंट को सील किया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी।

कांके रोड में मची दहशत

इस वारदात के बाद कांके रोड और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है। चौपाटी रेस्टोरेंट इलाके में काफी प्रसिद्ध है और देर रात तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और डर दोनों देखने को मिल रहा है।

परिवार और कर्मचारियों में शोक

विजय की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार और कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई। कई वर्षों से वे कांके रोड पर अपना रेस्टोरेंट चला रहे थे। स्थानीय लोग उन्हें एक मिलनसार और लोकप्रिय व्यवसायी के रूप में जानते थे।

रांची के मशहूर रेस्टोरेंट में गोली चलना राजधानी की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। खाने को लेकर हुआ एक मामूली विवाद जानलेवा बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर