Thursday, October 29, 2026

बांकीपुर उपचुनाव में नामांकन के अंतिम दिन BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा, जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा

पटना : 30 जुलाई को होने वाले बांकीपुर उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर, जनशक्ति जनता दल के वीणा मानवी समेत कई अन्य ने नामांकन दाखिल किया. भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा ने नामांकन भरने से पहले रोड शो किया. बीजेपी प्रदेश कार्यालय से शुरू हुए रोड शो के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. इस दौरान सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत कई अन्य नेता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 15 लाख का इनामी कुख्यात माओवादी रवींद्र गंझू गिरफ्तार, 50 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

एनडीए का शक्ति प्रदर्शन

नामांकन से पहले भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पंचरूपी हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लिया. इस दौरान नीरज सिन्हा के साथ विधायक संजय गुप्ता और संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे. नीरज सिन्हा ने नवीन सिन्हा स्मृति पार्क बांकीपुर के पूर्व विधायक व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा को श्रद्धांजलि दी. नीरज सिन्हा के रोड शो के दौरान एनडीए के शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी भी मौजूद रहे.

प्रशांत किशोर ने किया नामांकन

इससे पहले जन सुराज पार्टी के संस्थापक व उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने भी नामांकन किया. नामांकन से पहले प्रशांत किशोर ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया। प्रशांत किशोर समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

उनके रोड शो में भोजपुर के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के पोस्टर भी नजर आए, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी। नामांकन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, यह मेरा नामांकन नहीं, बल्कि बिहार में बदलती हुई तस्वीर और बेहतर भविष्य का नामांकन है।

नामांकन के बाद वीणा मानवी गिरफ्तार

नामांकन के अंतिम दिन एक नाटकीय घटनाक्रम भी देखने को मिला, जब पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. नामांकन दाखिल कर बाहर निकली वीणा मानवी को पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मामले में जारी वारंट के आधार पर समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया, जबकि वीणा मानवी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर