Monday, September 14, 2026

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 कामगारों की हुई वापसी

झारखंड  :  झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रयासों से अफ्रीकी देश ट्यूनीशिया में फंसे 48 झारखंडी कामगारों की सुरक्षित घर वापसी शनिवार को हो गई. तीन महीने से वेतन न मिलने और आर्थिक संकटों का सामना कर रहे इन कामगारों ने पिछले दिनों वीडियो संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग को इन कामगारों की सुरक्षित झारखंड वापसी कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया था.

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद विभाग में संचालित राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भारतीय दूतावास एवं अन्य एजेंसियों के सहयोग से सभी 48 कामगारों की सुरक्षित वापसी कराई. ये सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह और बोकारो जिलों के रहने वाले हैं और पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड नामक कंपनी में काम कर रहे थे. कामगारों की सुरक्षित वापसी होने के साथ ही श्रम विभाग अब इन सभी कामगारों और उनके परिवारों को राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने की दिशा में पहल शुरू करने को जुट गया है. ताकि वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने इस घटना पर कहा कि झारखंड का हर श्रमिक, चाहे वह राज्य में हो या विदेश में, उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है. प्रवासी कामगारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए राज्य सरकार हमेशा तत्पर है. वापस लौटे कामगारों ने सुरक्षित झारखंड वापसी को लेकर कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है. इससे साफ है कि झारखंड सरकार अपने नागरिकों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है, चाहे वे देश में हों या विदेश में।

Also Read : 2026 में होने वाले जैक बोर्ड परीक्षा के लिए 18 नवंबर से भरे जाएंगे फॉर्म, एग्जाम पैटर्न में होगा बदलाव

ट्यूनीशिया में फंसे इन मजदूरों की सुरक्षित वापसी न केवल सरकार की त्वरित कार्रवाई की मिसाल है, बल्कि यह भी दिखाती है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन प्रवासी कामगारों के हितों को लेकर कितने सजग हैं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि संकट के समय झारखंड के नागरिक अकेले नहीं हैं। सरकार हर स्तर पर उनकी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर