Tuesday, November 3, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य ने किया नमन

रांची : आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के प्रतीक शिबू सोरेन की 82वीं जयंती के अवसर पर रविवार को हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया। मोरहाबादी, रांची स्थित गुरुजी के पूर्व आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी माता रूपी सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

G XuAbCbsAE5x0Hइस अवसर पर राज्य सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, सुदिव्य कुमार, राज्यसभा सांसद जोबा मांझी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता विनोद पांडे, सुप्रियो भट्टाचार्य समेत कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुरुजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही झारखंड के विकास और आदिवासी अधिकारों के लिए उनके सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर