Saturday, October 31, 2026

आम तोड़ना मासूम को पड़ा भारी, दंपती ने हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई कर दी, वीडियो वायरल

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नगर पंचायत चौक के पास दीनदयाल मगर में एक मासूम बच्चे को आम तोड़ने के कारण अमानवीय सजा दी गई. दंपति ने बच्चे का हाथ-पैर बांधा और जमकर उसकी पिटाई कर दी. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने आक्रोश जताया है. मीडिया वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वहीं पुलिस ने इस मामले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है.

मासूम की बेरहमी से पिटाई

जानकारी के अनुसार, बच्चा पास के ही एक आम के पेड़ से आम तोड़ रहा था. उसी दौरान पेड़ का मालकिन और उसके पति ने बच्चे को आम तोड़ते देखा और गुस्से से आग बबूला हो गए. आरोप है कि दोनों ने मिलकर बच्चे को पकड़ा और उसका हाथ-पैर बांध दिया.

इसके बाद उन्होंने बच्चे की बेरहमी से पिटाई कर दी. मार के कारण बच्चा दर्द में चीखता- चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा. आसपास के इसे देखकर स्तब्ध रह गए वहीं किसी ने पूरी घटना का वीडियों बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही देर में वायरल हो गया और पुलिस तक पहुंच गया.

इसे भी पढ़े: पलामू में बाइक चोरी करते रंगे हाथ 1 आरोपी धराया, 2 स्कूटी बरामद

मामले की जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरु कर दी. पीड़ित बच्चे और उसके परिजनों के बयान पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

एसओ ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया गया है. उसके साथ ही उन्होंने कहा कि कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. बच्चों के साथ गलत व्यवहार करने वालों सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर