Saturday, September 26, 2026

पीएम मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में नितिन नबीन बने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पद पर जगत प्रकाश नड्डा की जगह ली है। भाजपा मुख्यालय में मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि मौजूद हैं।

पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नितिन नबीन को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नबीन पदभार संभाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह महान पार्टी, जिसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ के तौर पर आगे बढ़ने का सौभाग्य मिला। इसी को आगे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, कुशाभाऊ ठाकरे ने भाजपा के तौर पर आगे बढ़ाया।

आगे जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूँ, जिन्होंने हर पल, हर मौके पर पार्टी को दृष्टि देते हुए कार्य करने का जो सुअवसर दिया और जो ताकत दी, उस कारण से हम ये कार्य कर पाए। देश के प्रधान सेवक होने के बावजूद भी, अति व्यस्त रहने के बावजूद भी आपने जो पार्टी की छोटी-छोटी बारीकियों पर ध्यान देकर पार्टी को आगे बढ़ाने में योगदान दिया, उसके लिए मैं आपको धन्यवाद देना चाहता हूँ।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री और निवर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सम्मानित किया।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर