Tuesday, July 21, 2026

नीता अंबानी ने मुंबई में जीवन का उद्घाटन किया

देश : रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और अध्यक्ष नीता अंबानी ने देश के कैंसर पीड़ितों के इलाज के लिए रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया है, जिसे जीवन नाम दिया गया है। नीता अंबानी ने इस कैंसर अस्पताल को अपने दिवंगत पिता रविंद्रभाई दलाल को समर्पित किया है। कैंसर अस्पताल के उद्घाटन समारोह में जाने-माने रिलायंस डंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंधक निदेशक मुकेश अंबानी भी मौजूद थे। इसके अलावा नीता अंबानी की बहन पूर्णिमा दलाल और मां ममता दलाल समेत अंबानी परिवार के कई सदस्यों कार्यक्रम में शामिल हुए।

अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान नीता अंबानी ने कहा, हमारा अस्पताल ‘जीवन’ एक बेटी के रूप में मेरे पिता के लिए मेरी निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने मुझे हमेशा सिखाया है कि सेवा ही पूजा का सर्वोच्च रूप है। मुंबई स्थित रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की  इस 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसकी नई विंग की नींव रखी गई है। नीता अंबानी के अनुसार, 10 साल पहले उन्होंने विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवा को किफायती और सुलभ बनाने के लिए इस अस्पताल की शुरुआत की थी। इस कैंसर अस्पताल ने पिछले 1 दशक में 16 लाख बच्चों समेत 33 लाख लोगों को नया जीवन दिया है। अस्पताल की इस नई विंग में कीमोथेरेपी और इम्यूनोथेरेपी समेत एडवांस ऑन्कोलॉजी जैसी सभी सुविधाएं मौजूद होंगी। साथ ही डायलिसिस भी यहां उपलब्ध रहेगी।

इस केंद्र में 24 घंटे चलने वाली चिकित्सकों की टीम होगी, जो हर समय मरीजों की निगरानी करेगी। जीवन अस्पताल में बच्चों के लिए कीमोथेरेपी का अलग से एक वार्ड है। इस स्पेशल वार्ड में बच्चों के अनुकूल सजावट की गई है। दीवारों पर जानवरों से लेकर प्रकृति समेत कई खूबसूरत चित्र बनाए गए हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर