Thursday, July 23, 2026

वृंदावन पहुंचे निशांत कुमार, बिना तामझाम सादगी भरे अंदाज में की दर्शन-पूजन

पटना: धार्मिक नगरी वृंदावन में बुधवार को एक खास नजारा देखने को मिला, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अपने परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। इस दौरान उनकी सादगी और सामान्य व्यवहार ने लोगों का ध्यान खींचा। बिना किसी विशेष सुरक्षा व्यवस्था और दिखावे के निशांत कुमार का वृंदावन भ्रमण चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान निशांत कुमार को स्थानीय गलियों में ई-रिक्शा से घूमते देखा गया। उनके साथ न तो किसी तरह का काफिला था और न ही भारी सुरक्षा घेरा। आम श्रद्धालुओं की तरह वे परिवार के साथ मंदिरों के दर्शन करते और गलियों में सहज रूप से घूमते नजर आए। स्थानीय लोगों ने जब उन्हें इस तरह सामान्य अंदाज में देखा तो कई लोग हैरान रह गए। कुछ लोगों ने उनके साथ बातचीत भी की, जबकि कई ने उनकी सादगी की सराहना की। निशांत कुमार ने अपने परिवार के साथ वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कृष्ण नगरी के आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया और धार्मिक स्थलों पर शांति के साथ पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान वे पैदल चलते, मंदिर परिसर में समय बिताते और आसपास के जल निकायों के पास भ्रमण करते भी नजर आए।

तस्वीरें और वीडियो हुए वायरल

निशांत कुमार की वृंदावन यात्रा से जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इनमें वे साधारण कपड़ों में, बिना किसी तामझाम के ई-रिक्शा से सफर करते और आम लोगों की तरह गलियों में घूमते दिख रहे हैं। इन तस्वीरों और वीडियो ने लोगों के बीच उनकी सादगी को लेकर चर्चा तेज कर दी है। निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक मंचों और राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए रखते हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और निजी जीवन में सादगी के लिए जाने जाते हैं। अब तक उन्होंने सक्रिय राजनीति में कदम नहीं रखा है, हालांकि बिहार की राजनीति में उनके भविष्य को लेकर समय-समय पर चर्चाएं जरूर होती रहती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर