Monday, October 5, 2026

एशियन गेम्स स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम की मजबूत दीवार निक्की प्रधान ने जीत को बताया ऐतिहासिक

खेल डेस्क: एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की मजबूत दीवार और दो ओलंपिक सहित 219 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं झारखंड की बेटी निक्की प्रधान ने कहा कि यह उनका लगातार तीसरा एशियन गेम्स था।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की बेटी सलीमा टेटे के नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा इतिहास, 44 वर्षों बाद एशियन गेम्स में जीता स्वर्ण पदक

निक्की प्रधान ने कहा, “पिछले दो एशियन गेम्स में हम स्वर्ण पदक नहीं जीत पाए थे, जिसका हमें मलाल था। लेकिन आज हमने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस जीत से हम सभी बेहद खुश हैं। साथ ही इस स्वर्ण पदक के साथ हमने लॉस एंजेल्स 2028 ओलंपिक के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।”

उन्होंने कहा कि पिछली बार हम चूक गए थे, लेकिन इस बार पूरी टीम ने बेहतर तालमेल और एकजुटता के साथ खेलते हुए अपना 100 प्रतिशत योगदान दिया। टीम की सभी खिलाड़ियों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया। हमारे सभी सहयोगी स्टाफ और प्रशिक्षकों ने भी पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारा भरपूर सहयोग किया, जिसके परिणामस्वरूप हम यह शानदार जीत हासिल करने में सफल रहे।

निक्की प्रधान ने इस ऐतिहासिक सफलता के लिए समस्त झारखंडवासियों और देशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हमारे लिए लगातार समर्थन और हौसला बढ़ाने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। यह स्वर्ण पदक पूरे देश की जीत है।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर